सड़क हादसे में प्रयागराज के युवक की मौत

सड़क हादसे में यूपी के प्रयागराज के रहनेवाले अशोक दास की समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल के समीप जीटी रोड पर मौत हो गयी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर जा रहे अशोक दास को डोभी की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया.

बाराचट्टी. सड़क हादसे में यूपी के प्रयागराज के रहनेवाले अशोक दास की समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल के समीप जीटी रोड पर मौत हो गयी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर जा रहे अशोक दास को डोभी की ओर से आ रहे ट्रक में कुचल दिया. इससे उनकी मौके पर मौत हो गयी. मृतक की जेब में रखी डायरी से उसके प्रयागराज के निवासी होने की जानकारी मिली. मामले की सूचना मिलने के बाद बाराचट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया और मामले की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है. इस संबंध में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि अशोक दास बाराचट्टी के इलाके में किस काम से आये थे. इधर, घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इधर मानपुर-टेउसा सड़क पर मिसिर बिगहा गांव के निकट अज्ञात चारपहिया की चपेट में आने से 43 वर्षीय प्रमीला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका खिजरसराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव की रहनेवाली है. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित मृतका के पुत्र आनंद कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, गया भेज दिया गया है. महिला व पुत्र मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे कि तेज रफ्तार से चारपहिया वाहन ठोकर मारकर भाग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >