गया जी : गुरुआ में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भुरहा धाम दीपों से जगमगाया, 500 दीप जलाकर मनाई गई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुआ के भुरहा धाम परिसर को 500 दीयों से रोशन किया गया. विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद समेत कई नेताओं ने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर उत्सव मनाया.

प्रतिनिधि, गुरुआ. प्रखंड के प्रसिद्ध भुरहा धाम परिसर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव, मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व सैनिक मंटू सिंह और युवा नेता चंद्रशेखर समेत अन्य लोगों ने दीप जलाकर एवं केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां मनाईं.

दीपों से जगमगा उठा भुरहा धाम परिसर

कार्यक्रम के दौरान भुरहा धाम परिसर में दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा. मौके पर मौजूद लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी.

दीप जलाकर केक काटते स्थानीय विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद | Prabhat Khabar Network

विधायक ने कहा, सेवा और समर्पण के साथ मनाया जा रहा जन्मदिवस

विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, समर्पण और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर दीप जलाने के साथ लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया.

भवानी स्थान में भी जलाए गए 500 दीप

वहीं, भवानी स्थान में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, महामंत्री अनिल कुमार यादव, संजय साव समेत अन्य लोगों ने 500 दीप जलाकर जन्मदिवस मनाया. इस दौरान लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की गईं.

बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

भुरहा धाम और भवानी स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. दीप प्रज्वलन, केक काटने और मिठाई वितरण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस का कार्यक्रम मनाया गया.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला से पहले गया की सफाई पर जोर, एक महीने चलेगा विशेष अभियान, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ प्रमोद कुमार वर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >