पितृपक्ष मेला से पहले IIM के छात्रों ने बदला गया जी का रंग-रूप, गायत्री घाट पर उकेरीं आकर्षक कलाकृतियां

IIM के छात्रों ने पितृपक्ष मेला के स्वागत की तैयारी में 'पेंट द सिटी' अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने गायत्री घाट पर धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित आकर्षक वॉल पेंटिंग बनाईं, जो गया की विरासत को दर्शाती हैं.

IIM Students Gaya Painting : विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला- 2026 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों एवं श्रद्धालुओं के स्वागत तथा गया शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर ‘पेंट द सिटी’ अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत फल्गू नदी के प्रमुख घाटों, मेला क्षेत्र की दीवारों, वेदी स्थलों एवं संपर्क मार्गों को आकर्षक भित्ति चित्रों से सजाया जा रहा है.

आईआईएम के विद्यार्थियों ने गायत्री घाट पर की वॉल पेंटिंग

इसी क्रम में रविवार को गायत्री घाट पर आईआईएम के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक वॉल पेंटिंग की जा रही है. विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों को चित्रों के रूप में जीवंत करने का कार्य किया.

इन कलाकृतियों में गया तीर्थ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, पितृपक्ष का महत्व तथा सनातन संस्कृति की विविध झलक देखने को मिलेगी.

सनातन संस्कृति, पौराणिक इतिहास व स्वच्छता का संदेश

‘पेंट द सिटी’ अभियान के अंतर्गत घाटों एवं प्रमुख पथों की दीवारों पर भगवान विष्णु के चरण, गया तीर्थ का पौराणिक इतिहास, रामायण के प्रसंग, पितृपक्ष एवं पिंडदान से जुड़ी परंपराएं तथा बिहार की पारंपरिक लोककलाओं का सुंदर चित्रण किया जा रहा है.

साथ ही, चित्रों के माध्यम से ‘स्वच्छ गया- स्वस्थ गया’, जल संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने जैसे जन-जागरूकता संदेश भी दिये जा रहे हैं.

वॉल पेंटिंग में शामिल आईआईएम की छात्राएं

गायत्री घाट पर वॉल पेंटिंग में भाग लेने वाले आईआईएम के विद्यार्थियों में आर लक्ष्मीगायत्री, अर्चिता मंडल, कासे ऐश्वर्या, इंद्राशि रॉय, दिव्या सरकार, साक्षी, अंजलि खोबरागड़े, समीक्षा निकालीजे, विदुषी मौर्या एवं आस्था सिंह शामिल हैं.

गायत्री घाट पर ‘पेंट द सिटी’ अभियान के तहत दीवार पर बनाई गई कलाकृति

मेला क्षेत्र के प्रमुख घाटों व स्थलों का सौंदर्यीकरण

जिला प्रशासन द्वारा देवघाट, विष्णुपद मंदिर क्षेत्र, सीताकुंड, गायत्री घाट, गदाधर घाट सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों को कलाकृतियों से सजाया जा रहा है. इसका उद्देश्य गया आने वाले तीर्थयात्रियों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर, आकर्षक एवं भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >