पितृपक्ष महासंगम में नये कलेवर में स्मारिका निकालने पर विमर्श

Gaya Ji News : पितृपक्ष महासंगम 2026 की तैयारियों के तहत, स्मारिका 'तर्पण 2026' को नए और आकर्षक कलेवर में प्रकाशित करने पर बैठक हुई. गुणवत्ता और विषय-वस्तु पर विशेष जोर दिया गया है.

Gaya Ji News : पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 की तैयारियों के तहत गठित विभिन्न कोषांगों में स्मारिका कोषांग की बैठक बुधवार को आयोजित की गई. बैठक अपर समाहर्ता सह नजारत उप समाहर्ता मो. सफीक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में पितृपक्ष मेला की स्मारिका 'तर्पण 2026' के प्रकाशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

नए कलेवर में प्रकाशित होगी स्मारिका

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) रविशंकर शर्मा ने कहा कि इस वर्ष स्मारिका को पिछले वर्षों की तुलना में नए स्वरूप और आकर्षक कलेवर में प्रकाशित किया जाए. उन्होंने गुणवत्ता और विषय-वस्तु पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि यह स्मारिका श्रद्धालुओं और पाठकों के लिए अधिक उपयोगी एवं संग्रहणीय बन सके.

15 अगस्त तक मांगे गए आलेख

अपर समाहर्ता सह नजारत उप समाहर्ता मो. सफीक ने निर्देश दिया कि स्मारिका के लिए सभी आलेख 15 अगस्त तक प्राप्त कर लिए जाएं. उन्होंने कहा कि समय पर आलेख मिलने से उनका त्रुटिरहित संपादन, भाषा सुधार और प्रकाशन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सकेगी.

कंचन कुमार सिन्हा के संपादन में करेगा संपादक मंडल कार्य

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्मारिका 'तर्पण 2026' का संपादन कंचन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित संपादक मंडल द्वारा किया जाएगा. संपादकीय टीम सामग्री के चयन, संपादन और प्रकाशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी.

बैठक में कई अधिकारी और साहित्यकार रहे मौजूद

बैठक में सीनियर डिप्टी कलेक्टर सदफ आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, संपादक मंडल के सदस्य डॉ. राकेश कुमार सिन्हा 'रवि', डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शिनी, इरशाद बदर सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने स्मारिका के सफल और समयबद्ध प्रकाशन को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >