मगध विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ का पुनर्गठन, प्रो राम सारेख सिंह अध्यक्ष और प्रो किशोर कुमार बने सचिव

मगध विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण संघ का पुनर्गठन किया गया है, जिसमें प्रो. राम सारेख सिंह को अध्यक्ष और प्रो. किशोर कुमार को सचिव चुना गया है. संघ ने पेंशनर्स के बकाये भुगतान में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की है.

मगध विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण संघ, जो कि एक पंजीकृत संस्था है, उसका पुनर्गठन किया गया है. सर्वसम्मति से प्रो. राम सारेख सिंह को अध्यक्ष व प्रो. किशोर कुमार को सचिव चुना गया है.

इस पुनर्गठन के तहत प्रो. बीरेंद्र सिंह और प्रो. उमेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा प्रो. विश्वनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रो. दिनेश सिंह एवं प्रो. दीनानाथ को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, कार्यकारिणी के लिए 11 सदस्यों का निर्वाचन किया गया है.

संरक्षक प्रो. अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि यह पूरी चुनाव प्रक्रिया संघ की आमसभा में सर्वसम्मति से संपन्न हुई.

पेंशनर्स के बकाये भुगतान पर जताई चिंता

संघ की ओर से जारी वक्तव्य में सचिव ने स्पष्ट किया कि यह संस्था पेंशनर्स की भलाई के लिए समर्पित है और संघ की मुख्य मंशा सभी पेंशनर्स को समय पर पेंशन और बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराना है.

संघ ने इस बात पर गहरा आश्चर्य व्यक्त किया कि 500 से अधिक पेंशनर्स की बकाया राशि काफी समय पहले मगध विश्वविद्यालय में आ चुकी है, लेकिन अभी तक केवल कुछ ही लोगों को भुगतान मिल पाया है.

यह बेहद निंदनीय है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग पेंशनर्स अपने ही पैसों के भुगतान के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं.

शिविर लगाकर भुगतान करने की अपील, चेतावनी

सचिव ने विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से अपील की है कि आगामी 27 और 28 जुलाई को आयोजित होने वाले पेंशनर्स शिविर के माध्यम से इस समस्या का समाधान किया जाए और सभी को यथाशीघ्र बकाया राशि का भुगतान किया जाए.

संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी निर्णय लिया है कि यदि भुगतान में आगे भी विलंब किया गया, तो संघ के सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >