पटना-भभुआ इंटरसिटी के एसी कोच में घुसे जनरल टिकटधारी यात्री, कुछ देर हंगामे के बाद शांत हुआ मामला

Patna Bhabhua Intercity Express : पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार को जनरल टिकट लेकर एसी कोच में घुसे यात्रियों ने हंगामा मचा दिया. वैध यात्रियों के विरोध के बाद आरपीएफ और टीटीई ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.

Patna Bhabhua Intercity Express : पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार को उस समय कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई, जब जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे कुछ यात्री अचानक एसी कोच में प्रवेश कर गए और आरक्षित सीटों पर जबरन बैठने लगे. एसी कोच में सफर कर रहे वैध यात्रियों ने इसका कड़ा विरोध किया. विरोध बढ़ता देख मौके पर आरपीएफ की टीम को बुलाया गया, जिसके बाद मामले की जांच कर स्थिति को शांत कराया गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनरल टिकटधारी यात्रियों ने एसी बोगी में प्रवेश करने के बाद खाली और आरक्षित सीटों पर बैठना शुरू कर दिया था. जब आरक्षित सीट वाले यात्रियों ने उन्हें वहां से हटने का आग्रह किया, तो कुछ यात्रियों ने इसका उल्टा विरोध किया, जिससे कोच में कुछ समय के लिए तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई.

आरपीएफ और टीटीई का हस्तक्षेप

हंगामे की सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. इसके साथ ही ट्रेन में मौजूद टीटीई को भी अविलंब मौके पर बुलाया गया. आरक्षित कोच के यात्रियों ने टीटीई से बिना वैध एसी टिकट वाले यात्रियों को एसी कोच से तुरंत हटाने और रेलवे नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

मौके पर पहुंचे टीटीई ने जनरल टिकट लेकर एसी बोगी में यात्रा कर रहे यात्रियों को गंभीरता से समझाया और उन्हें उनके निर्धारित श्रेणी के कोच में वापस जाने की अपील की. काफी समझाने-बुझाने के बाद सभी अनधिकृत यात्री दूसरे साधारण डिब्बों की ओर चले गए. इसके बाद ही बोगी की स्थिति पूरी तरह सामान्य हुई और ट्रेन अपने निर्धारित सफर पर आगे बढ़ी.

नियमित जांच अभियान की मांग

एसी कोच में यात्रा कर रहे यात्री सुमन सौरभ, अनिल कुमार, संजय कुमार और अविनाश कुमार ने बताया कि जनरल टिकट लेकर कई यात्री एसी बोगी में चढ़ गए थे और सीटों पर कब्जा करने लगे थे. विरोध करने पर कुछ लोगों ने बेवजह बहस शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में आरपीएफ और टीटीई के त्वरित हस्तक्षेप से मामला पूरी तरह शांत हुआ और संबंधित यात्रियों को दूसरे कोच में भेज दिया गया.

इस परेशानी के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ट्रेनों में नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि आरक्षित कोचों में केवल वैध टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति मिले. इससे यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और रेलवे की पूरी यात्रा व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी.

Also Read : गया जी : UPSC पास कर शुरू किया था सफर, अब डिप्टी कमांडेंट बने अमित कुमार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >