गया जी : परैया में एक रात में 4 घरों में चोरी, 19 लाख के गहने-सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

गया जी के परैया थाना क्षेत्र में चोरों ने रातभर उत्पात मचाया. चार घरों को निशाना बनाकर करीब 19 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े और बर्तन चोरी कर लिए गए. चोरी के दौरान चोरों ने एक पीड़ित को फोन भी किया था, जिससे गैंग के हाथ होने की आशंका है.

गया जी के परैया थाना क्षेत्र के बगाही पंचायत अंतर्गत भैरोपुर और राजाहरी में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. गुरुवार की रात चोरों ने भैरोपुर गांव निवासी उमेश कुमार, परशुराम कुमार और सुखेन्द्र यादव के घरों को निशाना बनाया. वहीं, पास के राजाहारी गांव में अजय सिंह के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया.

19 लाख के जेवर गायब

पीड़ित उमेश कुमार, प्रधान लिपिक-सह-लेखापाल, जिला ग्राम विकास कार्यालय, गया द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, चोरों ने उनके बंद पड़े घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर लगभग 19 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, पीतल-कांस-चांदी के बर्तन, कीमती कपड़े और 50 किलो सरसों तक साफ कर दिए.

112 पुलिस पर आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर 112 डायल पुलिस टीम मौके पर पहुँची और वीडियोग्राफी कर वापस लौट गई. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस केवल खानापूर्ति कर चली गई और ठोस कार्रवाई नहीं की.

Also Read : गया जी : गुरुआ के मध्य विद्यालय चकजलपा की विशिष्ट शिक्षिका सरिता कुमारी सस्पेंड, शैक्षणिक व्यवस्था दूषित करने का आरोप

चोरों ने किया फोन

पीड़ितों के अनुसार, चोरी के दौरान चोरों के समूह ने मो० नं० 8797804366 से सुखेन्द्र यादव के फोन पर कॉल करके बात भी की थी, जिससे घटना में किसी जान पहचान या पेशेवर गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.

थानाध्यक्ष का आश्वासन

मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ितों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस जल्द ही संदिग्ध नंबर और साक्ष्यों के आधार पर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान की बरामदगी करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >