मानपुर : पंचायत समिति की बैठक में नल-जल योजना के अधूरे काम पर हंगामा, 45 लाख के विकास कार्यों की योजना पास

मानपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में नल-जल योजना के अधूरे कार्यों पर सदस्यों ने कड़ा रोष व्यक्त किया. 15वें वित्त आयोग से प्राप्त 45 लाख रुपये की राशि से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी.

मानपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड प्रमुख खदीजा इस्लाम के नेतृत्व में आयोजित की गई. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया.

इसके साथ ही, 15वीं वित्त आयोग की योजना से प्राप्त 45 लाख रुपये की राशि से प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों का चयन कर उन्हें पूरा कराने पर सहमति बनी.

नल-जल योजना की बदहाली पर भड़के सदस्य, प्राथमिकी दर्ज करने की उठी मांग

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत लागू 'हर घर नल-जल योजना' का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा. पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि मानपुर के कई इलाकों में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल (PHED) द्वारा कराया गया नल-जल योजना का काम आज तक अधूरा पड़ा है.

कई क्षेत्रों में ग्रामीणों को एक बूंद पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है. विभाग और ठेकेदारों की इस उदासीनता व लापरवाही पर सदस्यों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया. सदन ने दोषी संवेदक (ठेकेदार) और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की जोरदार आवाज उठाई.

ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार उर्फ डुल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) वेद प्रकाश, सीडीपीओ, एमओ, प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी व प्रबंधक उपस्थित रहे.

इनके अलावा मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष अजय कुमार मेहता समेत प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत समिति सदस्य और प्रतिनिधि मौजूद थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >