बेलागंज में 800 से अधिक ने किया स्व-जनगणना

बेलागंज प्रखंड के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय में 16 से 24 अप्रैल तक आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया.

बेलागंज. बेलागंज प्रखंड के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय में 16 से 24 अप्रैल तक आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया. बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान सरकारी कर्मचारियों के साथ जागरूक नागरिकों की भी भागीदारी रही और 800 से अधिक लोगों ने पोर्टल के माध्यम से स्वयं जनगणना पूरी की. बीडीओ ने डिजिटल स्व-जनगणना को सरल व उपयोगी बताया. समापन पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया और नागरिकों से अभियान में भागीदारी की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >