गया जी: गुरुआ में समन्वयकों व संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत योजना निर्माण पर जोर

गुरुआ के इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत समन्वयकों और संचालकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Gaya Ji News: गया जी जिले अंतर्गत गुरुआ प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को समन्वयकों एवं संचालकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं योजना निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) डॉ. जयशंकर सिंह, मुख्य प्रशिक्षक श्यामकिशोर प्रसाद, आनंद मनोहर, प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, एचएम सच्चिदानंद शाही तथा भोला दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और 'परख' लक्ष्यों पर चर्चा

कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम के अंतर्गत 'परख' (PARAKH) लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा संकुल सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया.

प्रशिक्षकों ने उपस्थित प्रतिभागियों को पीबीएल कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों, विद्यालयों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने और इसे धरातल पर सफलतापूर्वक लागू करने की प्रक्रिया से अवगत कराया. इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए समन्वयकों और संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों पर विशेष प्रकाश डाला गया.

कई शिक्षाविद व समन्वयक रहे उपस्थित

बीईओ डॉ. जयशंकर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों और समन्वयकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ छात्रों को मिलता है. इस अवसर पर समन्वयक मिथलेश राम, शिवशंकर कुमार, योगेंद्र कुमार, शिवप्रकाश विद्यार्थी, अंजनी कुमारी समेत प्रखंड के कई शिक्षक व शिक्षा कर्मी उपस्थित थे.

Also Read: गया जी, नवादा, औरंगाबाद समेत छह जिलों में GST की छापेमारी, बिना कागजात सामान लदी 16 गाड़ियां पकड़ी गयीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >