गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत 4 चोरी के मोबाइल बरामद, 2 गिरफ्तार

Gaya Railway Station : आरपीएफ ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत गया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान सासाराम और गुरारू के रहने वाले राकेश कुमार और रोहित रोहन के रूप में हुई है.

Gaya Railway Station : आरपीएफ ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत शनिवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द किया गया.

बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है. गिरफ्तार युवकों की पहचान सासाराम के रहने वाले राकेश कुमार, गुरारू थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित रोहन और तीसरे की पहचान 15 वर्षीय नाबालिग के रूप में की गई है.

प्लेटफॉर्म संख्या-1सी पर संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आरोपी

इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, अमित कुमार, विकास कुमार एवं निरंजन कुमार की टीम, जीआरपी, सीडीपीएस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त गश्त कर रही थी.

इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1सी के दिल्ली छोर स्थित यात्री शेड में तीन संदिग्ध युवक पुलिस टीम को देखकर छिपने और भागने का प्रयास करने लगे. संदेह होने पर तीनों को घेरकर पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान तीनों ने स्वीकार किया कि वे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में रहने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल और अन्य सामान की चोरी करते थे.

तलाशी के दौरान बरामद हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल

तलाशी के दौरान राकेश कुमार के पास से एक पोको कंपनी का मोबाइल, नाबालिग के पास से एक रेडमी मोबाइल और रोहित रोहना के पास से एक सैमसंग और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ. सभी मोबाइल चोरी के बताए गए. आरोपितों के स्वीकारोक्ति बयान के बाद पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर उन्हें राजकीय रेल थाना (जीआरपी) गया लाया गया.

मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी पुलिस

सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार के लिखित आवेदन पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 199/2026 दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 317(5) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और आरोपितों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है. आरपीएफ ने यात्रियों से अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को देने की अपील की है.

Also Read: रैपिड रेल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क, स्पोर्ट्स सिटी समेत कई फैसिलिटी, पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >