कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा

पेंशनरों व नियोक्ताओं के शिकायतों के निवारण के लिये क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गया सहित 11 जिलों में मंगलवार को निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गया जी. भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों, अंशदाताओं, पेंशनरों व नियोक्ताओं के शिकायतों के निवारण के लिये क्षेत्रीय कार्यालय, पटना के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गया सहित 11 जिलों में मंगलवार को निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां भविष्य निधि कार्यालय की ओर से तैनात किये गये नोडल अफसर, टीम मेंबर से जन शिकायत के मामलों के लिए संपर्क किये. जिनमें मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया है. इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एक के हेमंत कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय पटना के नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार, लेखा पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन व अन्य सदस्य शामिल हुए. वहीं गया के बोधगया स्थित सुजाता होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर मामलों का निबटारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: HARIBANSH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >