राहगीरों की सुविधा के लिए बने अस्थायी प्याऊ में पानी नहीं

भाीषण गर्मी को देखते हुए बोधगया नगर पर्षद की ओर से कई स्थानों अस्थायी प्याऊ बना कर घड़े में पानी रखे गये हैं. लेकिन, सिर्फ दिखावे के रूप में घड़े रखे मिल रहे हैं, उनमें पानी नहीं उपलब्ध होता है.

बोधगया. भाीषण गर्मी को देखते हुए बोधगया नगर पर्षद की ओर से कई स्थानों अस्थायी प्याऊ बना कर घड़े में पानी रखे गये हैं. लेकिन, सिर्फ दिखावे के रूप में घड़े रखे मिल रहे हैं व उनमें पानी नहीं उपलब्ध होता है. प्यास बुझाने के लिए लोग जब प्याऊ के पास पहुंचते हैं तब उन्हें मायूस होना पड़ रहा है. बोधगया नगर पर्षद की पहल पर राजापुर मोड़ के पास हनुमान मंदिर परिसर में व चिल्ड्रेन पार्क के पास अस्थायी प्याऊ बना कर घड़ों में पानी रखे गये हैं. लेकिन यह सब सिर्फ शोभा व दिखावे का बना हुआ है. इस संबंध में बोधगया नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि बोधगया बाजार क्षेत्र में करीब छह स्थानों पर अस्थायी प्याऊ बना कर पानी उपलब्ध कराने की सुविधा बहाल की गयी है. अब घड़ों में पानी नहीं है, तब इससे संबंधित कर्मचारी को तलब कर निर्देश दिया जा रहा है कि सभी घड़ों में हर वक्त पानी की उपलब्धता बहाल रखी जाये. हालांकि, पानी की उपलब्धता को बहाल रखने वाले कर्मचारी ने बताया कि पानी रखा जा रहा है, पर जल्द ही खत्म होने के बाद अब उसे त्वरित रूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >