तीन मई से लापता ऑटो ड्राइवर का नहीं मिला सुराग

खिजरसराय के नौडीहा निवासी 40 वर्षीय ऑटो ड्राइवर मो रफीक के लापता होने पर पत्नी सीमा खातून ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

खिजरसराय. खिजरसराय के नौडीहा निवासी 40 वर्षीय ऑटो ड्राइवर मो रफीक के लापता होने पर पत्नी सीमा खातून ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी डरे हुए हैं. सीमा खातून ने बताया कि तीन मई को उनके पति सुबह में रिजर्व सवारी छोड़कर घर आये और ऑटो लगा दिया. कुछ देर घर रहकर वह बाहर गये और फोन करने पर बताया कि आ रहे हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फोन रिसीव होना बंद हो गया और स्विच ऑफ आने लगा. इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया. माले नेता तारिक अनवर और मो शेरजहां ने कहा कि परिवार अपने स्तर से प्रयास करके थक गया है और कुछ पता नहीं चल रहा है. उन्होंने एसएसपी से मामले की गंभीरता को देखते हुए मो रफीक को खोजने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >