Gaya News : विश्व शांति के लिए महाबोधि मंदिर में निगमा मोनलम चेन्मो आज से

Gaya News : महाबोधि मंदिर में बुधवार से निगमा मोनलम चेन्मो का शुभारंभ होगा.

बोधगया. विश्व शांति की कामना के साथ महाबोधि मंदिर में बुधवार से निगमा मोनलम चेन्मो का शुभारंभ होगा. सुबह सात बजे 36वां निगमा मोनलम चेन्मो का मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया जायेगा. मंदिर परिसर में बोधिवृक्ष की छांव तले दीप प्रज्वलन के साथ इसकी शुरुआत होगी व वरीय रिनपोचे द्वारा मंज्जूश्री व अन्य ग्रंथों से पाठ शुरू किया जायेगा. आयोजन समिति के माध्यम से जानकारी मिली है कि निगमा मोनलम चेन्मो में शामिल होने के लिए भारत के हिमालयी क्षेत्र के साथ ही दक्षिण भारत स्थित निगमा पंथ के विभिन्न बौद्ध मठों में प्रवास करने बौद्ध लामा व भिक्षुणियों के साथ ही नेपाल व भूटान से भी बौद्ध लामा व भिक्षुणी शामिल हो रहे हैं. इनकी संख्या लगभग 10 हजार होगी. पूजा को लेकर महाबोधि मंदिर परिसर की सजावट की गयी है व मंदिर परिसर की भव्यता बढ़ गयी है. बोधगया में आयोजित होने वाली बौद्ध संगठनों की पूजा में सबसे बड़ी पूजा के रूप में शुमार निगमा मोनलम चेन्मो को समापन सात फरवरी को होगा. इसके लिए महाबोधि मंदिर के इंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार बनाया गया है. पूजा में शामिल होने पहुंचे बौद्ध लामा व श्रद्धालुओं को लेकर बोधगया की चहल-पहल बढ़ गयी है व यहां के व्यवसाय को गति भी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >