Gaya Ji News: जिले के डुमरिया प्रखंड के नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रूप में शेरघाटी के अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह बीईओ डुमरिया विवेक कुमार ने बुधवार को योगदान किया. पदभार संभालने के बाद मौजूद शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. शिक्षकों ने नए बीईओ से प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेहतर शैक्षणिक माहौल की उम्मीद जताई.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
प्रखंड शिक्षक संघ के सचिव संजय कुमार ने कहा कि विवेक कुमार के योगदान से शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है. उन्होंने कहा कि नए बीईओ के नेतृत्व में प्रखंड की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है. शिक्षकों ने भी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा दिलाया.
कई शिक्षक रहे मौजूद
मौके पर पूर्व बीईओ अशोक कुमार, प्रखंड शिक्षक संघ के सचिव संजय कुमार, सुजय कुमार, जय कुमार सिंह, सुधीर कुमार, बजेंद्र कुमार मिश्रा, लेखापाल पीयूष तिवारी, मो. जहीरुद्दीन अंसारी, मो. मोइन अंसारी, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
