नेउरा-जट डुमरी रेलखंड का काम लास्ट फेज में, अब गया और राजगीर जाना होगा बेहद आसान

Gaya Rajgir Bihar Train: दानापुर रेल मंडल के तहत बन रहा नेउरा-जट डुमरी रेलखंड अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. इस नई रेल लाइन से बिहारशरीफ, राजगीर, गया और शेखपुरा समेत कई इलाकों की सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी. पहले मालगाड़ी और बाद में पैसेंजर ट्रेन संचालन शुरू होने की तैयारी है.

Gaya Rajgir Bihar Train: दानापुर रेल मंडल के तहत बन रहे नेउरा-जट डुमरी रेलखंड का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. हाल ही में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया, जिससे कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा. कुछ वक्त बाद धीरे-धीरे ट्रेन का परिचालन सामान्य कर दिया गया.

इस परियोजना के तहत नेउरा स्टेशन से आगे गोंनपुरा स्टेशन विकसित किया जा रहा है, जबकि बागीपुर हाल्ट भी तैयार कर लिया गया है, इसके अलावा इस रूट पर कई छोटे हाल्ट बनाए गए हैं, जिससे लोकल यात्रियों को सहूलियत होगी.

छोटे स्टॉपेज से लोकल यात्रियों को राहत

इस रेलखंड में नावाची, बीजू बीघा, फजलचक और गौसपुर जैसे हाल्ट बनाए गए हैं. वहीं जट डुमरी स्टेशन को प्रमुख स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है. गौसपुर के आगे सरथुआ स्टेशन भी इस रूट का अहम हिस्सा होगा.

कई बड़े शहरों से सीधी कोनेक्टिविटी

इस रेल लाइन के चालू होने के बाद बिहारशरीफ, शेखपुरा, राजगीर, क्यूल और गया जैसे स्टेशनों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे यात्रा आसान होगी और इलाके के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पहले मालगाड़ी, फिर पैसेंजर ट्रेन का संचालन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सीआरएस टीम जल्द निरीक्षण के लिए आ सकती है. निरीक्षण के बाद पहले मालगाड़ियों का ट्रायल रन होगा, फिर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा.

भविष्य में बक्सर तक कनेक्शन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में इस रूट को बक्सर और आरा से जोड़ा जाएगा. साथ ही दूसरी लाइन के जरिए इसे कोडरमा और धनबाद तक जोड़ने की योजना भी चल रही है.

(सूर्यकांत कुमार)

इसे भी पढ़ें: बिहार में खत्म हुई सीओ की हड़ताल, 4 मई से काम पर लौटेंगे अफसर, जमीन के काम होंगे शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >