बोधगया भ्रमण के बाद वापस लौटे म्यांमार के राष्ट्रपति, विशेष विमान से दिल्ली के लिए हुए रवाना

Myanmar President Bodh Gaya Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति बोधगया का दौरा पूरा करने के बाद गया जी एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली रवाना हो गए. उन्होंने भगवान विष्णु और बुद्ध की इस पावन धरती पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक करीब छह घंटे का समय व्यतीत किया.

Myanmar President Bodh Gaya Visit: (बोधगया से कलेंद्र प्रताप की रिपोर्ट)
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार सुबह करीब 9 बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सीधे वेलकम होटल गए और वहां थोड़ी देर रिफ्रेश हुए. इसके बाद राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर पहुंचे और वहां सवा घंटे से ज्यादा समय तक पूजा-अर्चना की. महाबोधि मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने बकरौर गांव स्थित सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे बोधगया स्थित म्यांमार के ही महाबोधि मेडिटेशन सेंटर पहुंचे और वहां लगभग डेढ़ घंटे तक समय बिताया.

एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्री ने किया स्वागत

महाबोधि मेडिटेशन सेंटर में समय व्यतीत करने के बाद राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे गया जी एयरपोर्ट लौटे. वहां पहले से मौजूद उनके विशेष विमान ने दोपहर 2:55 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान किया. इससे पहले, गया जी एयरपोर्ट पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया.

गया एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करते अधिकारी

कड़ी सुरक्षा के बीच अधिकारियों की टीम रही साथ

राज्यपाल की अगवानी करने के बाद मगध आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रपति के साथ पूरे बोधगया भ्रमण के दौरान मौजूद रहे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच म्यांमार के राष्ट्रपति अपने डेलिगेशन (शिष्टमंडल) के साथ बोधगया से विदा हुए.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >