Gaya Ji News: नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित, 29 मई को होगा नगर निगम का चुनाव

Gaya Ji News : गया जिले के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 26 से 31 मई तक होने वाले इस चुनाव के तहत गया नगर निगम में 29 मई को मतदान होगा, जिसे लेकर पार्षदों के बीच सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.

Gaya Ji News (जितेन्द्र मिश्रा): नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है. जिले के सभी निकायों में 26 से 31 मई तक सदस्यों का चुनाव कराने की घोषणा की गई है. इसके तहत नगर निगम में डीडीसी की देखरेख में डीआरडीए कार्यालय में 29 मई को चुनाव कराया जाएगा. निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम शशांक शुभंकर ने पत्र जारी कर बताया कि नगर निगम गया, नगर परिषद बोधगया, नगर परिषद शेरघाटी और नगर परिषद टिकारी में 29 मई को चुनाव संपन्न होगा. इसके अलावा नगर पंचायत वजीरगंज, फतेहपुर, डोभी, खिजरसराय और इमामगंज में 30 मई को चुनाव कराया जाएगा.

मनोनीत सदस्यों के विरोध के बाद अब पार्षदों के वोट से होगा चयन

जानकारी के अनुसार, निकायों में पहले से मनोनीत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की सदस्यता के विरोध में पार्षदों के वोट से नए सदस्यों के चयन का निर्णय सरकार की ओर से लिया गया है. इस चुनाव के लिए सरकार द्वारा पहले भी तिथि की घोषणा की गई थी, लेकिन राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच इसे स्थगित कर दिया गया था. अब नए सिरे से तारीखों का एलान होने के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है.

चुनावी सरगर्मी बढ़ते ही पार्षदों के बीच गुटबाजी और लामबंदी शुरू

एक तरफ जहां प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर निकायों में चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद सियासी तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. तारीखों के एलान के साथ ही पार्षदों के बीच गुटबाजी तेज हो गई है. संभावित प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने और वोटिंग कराने को लेकर पार्षदों के पास संपर्क साधने पहुंचने लगे हैं. माना जा रहा है कि इस बार एक-एक सदस्य पद के लिए कई दावेदार मैदान में होंगे, जिससे मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है.

Also Read: बिहार शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूलों में उपकरण तो आए, लेकिन संगीत शिक्षक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >