गया नगर निगम चुनाव को लेकर हलचल तेज, सात सीटों के जोड़तोड़ की राजनीति तेज, कल होगा मतदान

Municipal Corporation Elections: नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आगामी 29 मई को जिला विकास अभिकरण भवन में मतदान होना है

Municipal Corporation Elections: नगर निगम में सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्यों के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आगामी 29 मई को जिला विकास अभिकरण भवन में मतदान होना है, लेकिन उससे पहले ही पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए गुप्त बैठकों और रणनीतियों का दौर शुरू हो चुका है. वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल भले ही लगभग एक वर्ष बचा हो, लेकिन इन सात महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाने के लिए संभावित प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

पर्दे के पीछे जारी है जोड़तोड़ की राजनीति

नगर निगम की राजनीति इन दिनों पूरी तरह गरमा गई है. सुबह से लेकर देर रात तक पार्षदों से संपर्क साधने और उन्हें अपने खेमे में लाने की कोशिशें तेज हैं. सूत्रों के अनुसार कई संभावित प्रत्याशी लगातार बैठकों और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं.

नामांकन के दिन ही खुलेंगे असली चेहरे

फिलहाल किसी भी गुट ने अपने प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. इसकी बड़ी वजह यह है कि मतदान वाले दिन सुबह नामांकन के लिए केवल दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. ऐसे में अधिकांश प्रत्याशी अंतिम समय में ही मैदान में उतरने की रणनीति बना रहे हैं ताकि क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक खेमेबाजी से बचा जा सके.

सात सीटों के लिए 14 दावेदार मैदान में

सूत्रों की मानें तो सशक्त स्थायी समिति के सात पदों के लिए करीब 14 संभावित प्रत्याशी ताल ठोक सकते हैं. चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच गुप्त रणनीतियां तैयार की जा रही हैं और हर गुट अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है.

पुराने बनाम नए गुट की सीधी टक्कर

इस चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला पुराने और नए गुट के बीच माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार समिति के वर्तमान सातों सदस्य दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. वहीं दूसरी ओर असंतुष्ट पार्षदों का एक नया गुट भी सभी सात सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का दावा कर रहा है. कई पार्षदों ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार वे किसी दबाव में नहीं आने वाले हैं. उनका कहना है कि सरकार ने उन्हें अपनी मर्जी से चुनाव करने का अधिकार दिया है, इसलिए वे अपने विवेक और क्षेत्रहित को ध्यान में रखकर ही मतदान करेंगे.

टिकारी नगर परिषद में भी बढ़ी सियासी गर्मी

इधर टिकारी नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के रिक्त तीन पदों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा. चुनाव की घोषणा के बाद यहां भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रवीण कुंदन ने सभी वार्ड पार्षदों को निर्धारित समय पर अनुमंडल कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

तीन पदों के लिए होगा मुकाबला

टिकारी नगर परिषद में कुल 26 वार्ड हैं. समिति में मुख्य पार्षद अजहर इमाम और उपमुख्य पार्षद सागर कुमार पहले से पदेन सदस्य हैं,जबकि शेष तीन पदों के लिए चुनाव होना है.पूर्व समिति में अक्षय कुमार चौधरी, अजमेरी खातून और सादा खातून सदस्य थीं.अब इन सीटों पर नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: उत्पाद टीम से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस में मारी जोरदार टक्कर, बीमार बच्चे की मौत, मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >