मगध विश्वविद्यालय में 27-28 जुलाई को लगेगा शिकायत निवारण शिविर, रिटायर्ड और मौजूदा कर्मियों को मिलेगा सालों से रुका हुआ पेंडिंग पेमेंट

Magadh University Grievance Redressal Camp : मगध विश्वविद्यालय कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की लंबित भुगतान और सेवांत लाभ की समस्याओं के समाधान के लिए 27 और 28 जुलाई को एक विशेष शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर रहा है। यह पहल राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर की जा रही है।

Magadh University Grievance Redressal Camp : बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित भुगतान एवं सेवांत लाभ से जुड़े मामलों के समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. यह शिविर 27 और 28 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में लगाया जाएगा.

लंबित भुगतान मामलों के लिए लगेगा विशेष शिविर

राज्यपाल सचिवालय के निर्देश पर मगध विश्वविद्यालय प्रशासन 27 और 28 जुलाई को विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित करेगा. यह शिविर विश्वविद्यालय परिसर स्थित मन्नूलाल केंद्रीय पुस्तकालय भवन में लगाया जाएगा. जहां कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की शिकायतों पर सुनवाई होगी.

कर्मचारी कई माध्यमों से कर सकेंगे आवेदन

मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालय मुख्यालय के साथ-साथ अंगीभूत और घाटानुदानित कॉलेजों के कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मी अपने दावों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर आवेदन दे सकेंगे. इसके अलावा अधिकृत प्रतिनिधि, ईमेल या डाक के माध्यम से भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन पर जोर

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य वर्षों से लंबित भुगतान और सेवांत लाभ से जुड़े मामलों का पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र कर्मियों को शीघ्र राहत मिल सके.

आंदोलन के बाद हुई पहल

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक और कर्मचारी लंबे समय से अपने लंबित भुगतान की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं. इसके बाद राज्यपाल सचिवालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इन मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Also Read : पूर्व मध्य रेल की उपलब्धि, पहली तिमाही में रिकॉर्ड माल लदान, धनबाद मंडल पूरे देश में अव्वल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >