मिथिलेश कुमार को मिला रेल सेवा पुरस्कार

अनुभाग अभियंता कर्षण-विवरण पहाड़पुर में पदस्थापित मिथलेश कुमार को रेल सेवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया.

फतेहपुर. अनुभाग अभियंता कर्षण-विवरण पहाड़पुर में पदस्थापित मिथलेश कुमार को रेल सेवा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया. इन्होंने अपने खंड में रेलवे के लिए सराहनीय कार्य किया है. पूर्व मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा के द्वारा प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मिथिलेश ने अपनी कड़ी मेहनत के कारण ग्रेंड कॉर्ड सेक्शन में ओएचई के अनुरक्षण कार्य एवं आरवीएनसी कार्य समय से पूर्व करवाने में बहुत ही सराहनीय योगदान दिया था. मिथिलेश के प्रयासों के कारण पहाड़पुर सेक्शन में ओएचई विफलता में कमी आयी. वहीं इनके द्वारा पदस्थापना क्षेत्र में कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है. वहीं इनके अधीनस्थ काम करने वाले कर्मी भी मिथिलेश कुमार के व्यवहार एवं विचार का प्रशंसा करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >