परैया के बाली गांव से 16 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने लगाई बरामदगी की गुहार

Gaya Ji News : गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के बाली गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gaya Ji News : परैया थाना क्षेत्र के बाली गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. छात्रा के परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद परैया थाने में लिखित आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

घर से निकली छात्रा नहीं लौटी वापस

जानकारी के अनुसार, बाली गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी विमला देवी ने परैया थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 9वीं की छात्रा है. परिजनों के मुताबिक, छात्रा बीते रविवार को दोपहर के समय घर से बाहर निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर की गई खोजबीन

लापता छात्रा की तलाश में परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों और आसपास के कई संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद परेशान होकर छात्रा की मां विमला देवी ने परैया थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने का आवेदन दिया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

विमला देवी ने थाना प्रभारी से अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा की तलाश के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >