मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट व कैफेटेरिया की होगी स्थापना

गया जी में मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट व स्वीट कॉर्न खेती को बढ़ावा, किसानों की बढ़ी आय

फोटो-गया कंचन 3,4,5-स्वीट काॅर्न व मिलेट्स की खेती दिखाते किसाऩ

गया जी में मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट व स्वीट कॉर्न खेती को बढ़ावा, किसानों की बढ़ी आय

डीएम ने उत्पादों के विपणन के लिए संरचनात्मक ढांचा निर्माण के लिए डीएओ को दिया निर्देश

जिले में लगभग 1500 क्विंटल स्वीट काॅर्न का अनुमानित उत्पादन

नीति आयोग संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम से कृषि को मिलेगा बढ़ावा

वरीय मुख्य संवाददाता, गया जी

जिले में ज्वार, बाजरा, मड़ुआ (रागी), कंगनी, कोदो, चीना, सांबा फसलों के उत्पादन के बाद इसकी प्रोसेसिंग में बड़ी समस्या आती है. इसको लेकर डीएम ने नीति आयोग की ओर से संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट ग्राम स्तर पर स्थापित कराने का निर्देश दिया है. डीएम ने मिलेट्स उत्पादों से बने व्यंजनों के लिए मिलेट्स कैफेटेरिया खोलने का भी निर्देश दिया है. जिले में मोटे अनाज उत्पादों के विपणन के लिए नगर के दो प्रमुख स्थानों पर मिलेट्स के प्रसंस्करण के बाद उत्पादों के विपणन के लिए संरचनात्मक ढांचा निर्माण के लिए जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) को निर्देश दिया गया.

स्वीट कॉर्न खेती को मिला बढ़ावा

जिले में कृषि विभाग के प्रयास से ‘नयी फसल, नया जलवायु’ के सिद्धांत को अपनाते हुए स्वीट कॉर्न की खेती को बढ़ावा देने और इसके विपणन पर प्रभावकारी प्रयास किया गया. इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में स्वीट कॉर्न का बीज किसानों को रबी वर्ष 2025 के नवंबर माह में देकर बुआई दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक करायी गयी. किसानों के चयन में लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी गयी तथा छोटे-छोटे प्लॉट में इसकी खेती 0.5 डिसमिल (पांच कट्ठा) क्षेत्र में जिले के सैकड़ों किसानों के खेतों पर करायी गयी. जिले में गुरारू, डुमरिया, बेलागंज, बांकेबाजार, बोधगया व मोहनपुर में लगभग कुल 20-25 हेक्टेयर में स्वीट कॉर्न का प्रदर्शन किसानों ने किया है.

कृषि विभाग, अधिकारियों और समाजसेवियों की रही सहभागिता

इन किसानों को बाजार विपणन में कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों ने सहभागिता निभायी. गुरारू के डबूर गांव के किसान श्री विनीत कुमार रंजन की ओर से की गयी स्वीट कॉर्न की खेती का निरीक्षण डीएओ ने किया. इस निरीक्षण के दौरान श्री रंजन की ओर से उत्पादित स्वीट कॉर्न के विपणन के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) एवं कृषि समन्वयक राकेश कुमार को निर्देश दिया गया. अनुमंडल पदाधिकारी, टिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी, टिकारी की ओर से स्वीट कॉर्न की उत्कृष्ट खेती के लिए किसान को पुरस्कृत किया गया.

किसानों को मिला बेहतर बाजार और आय

गुरारू प्रखंड के पहरावाली गांव के किसान उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से कुल 6200 रुपये तथा अन्य बाजार के माध्यम से कुल 7500 रुपये के स्वीट कॉर्न की बिक्री की गयी है. इस प्रकार किसान को दो कट्ठा में कुल 13200 रुपये की आय प्राप्त हुई है. स्वीट कॉर्न के एक पौधे में लगभग 400 से 500 ग्राम भुट्टा के रूप में उत्पादन प्राप्त होता है. यह फसल लगभग 125-130 दिन में तैयार हो जाती है. इसकी खेती खरीफ, रबी एवं गरमा तीनों मौसम में की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >