रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

अतरी. चंदैला गांव के 56 वर्षीय दशरथ चौधरी का शव जेठियन गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि दो मार्च 2025 की रात की घटना है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एएनएमएमसीएच भेज दिया है. साथ ही तहकीकात की जा रही है कि मौत रेल दुर्घटना में हुई है या हत्या की गयी है. चंदैला गांव के मोहड़ा प्रमुख पति गया यादव ने बताया कि दशरथ चौधरी कहीं से आ रहे थे. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गये, जिससे मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह घर वालों को जानकारी मिली. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में किया गया. मृतक की पत्नी, चार बेटे व पोते-पोतियां हैं. सभी का रो-रोकर का हाल बुरा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >