बिजली करेंट से अधेड़ की मौत

भलुआ में घटी घटना

भलुआ में घटी घटना फतेहपुर. थाना क्षेत्र के भलुआ में करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय केदार यादव की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, केदार यादव शौच के लिए बधार की ओर गया था. काफी देर तक वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन खोजबीन करते हुए बधार की ओर गये. वहां खेत में पानी के बीच केदार यादव गिरा हुआ था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि शौच के उपरांत निवृत होने के लिए मोटर पंपसेट चालू किया होगा. इसी दौरान करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ जाने से उसकी जान चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >