तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत

परैया़ थाना क्षेत्र के सुढ़नी गांव में एक अधेड़ की मौत शुक्रवार की शाम तालाब में डूबने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि 45 वर्षीय प्रभु दास की मौत शौच के दौरान तलब में डूबने से हुई. सामाजिक कार्यकर्ता रंजय दास ने बताया कि प्रभु दास मजदूरी का काम करते थे. उसकी पत्नी और चार पुत्र हैं. उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. प्रभु दास गांव से उत्तर दो सौ मीटर दूर स्थित तालाब में शौच के लिये गया था. वहां फिसलकर तालाब के अंदर चला गया. अधेड़ का शव पशु चरवाहे ने देखा. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. शव का पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया. देर रात शव का दाह संस्कार गांव के निकट घाट पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >