मानपुर. मानपुर कोयरी टोला वार्ड नं 47 के पेहानी मुहल्ले में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन राजद महानगर जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की तैयारी किसान नेता सह नगर निगम वार्ड बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इंद्रदेव विद्रोही व राजद नेता किशोरी यादव के नेतृत्व में हुई. कार्यक्रम में शामिल मानपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों प्रबुद्ध-जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. प्रेम व भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में संजय यादव राजद जिला उपाध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नंद किशोर यादव, प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ वजीरगंज अनुज कुमार, राजद जिला उपाध्यक्ष बुलबुल अंसारी, सनोज चौधरी, मिथलेश यादव, बृजा बरई, बंगाली यादव, दुर्गा महतों आदि शामिल रहे. इधर, दूसरी तरफ सुरधारा कला केंद्र में होली मिलन सह बसंत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में निदेशक बिपिन बिहारी, प्राची कुमारी, विनीता कुमारी, स्नेहा गुप्ता, शालिनी कुमारी, अंजली कुमारी के अलावा अन्य लोगों ने होली गीत गाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
