बिहार में फिर डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए : मंत्र

गया न्यूज : राजग की बैठक में शामिल हुए जिला प्रभारी मंत्री डॉ सुनील कुमारी

गया न्यूज : राजग की बैठक में शामिल हुए जिला प्रभारी मंत्री डॉ सुनील कुमारी

मंत्री ने कहा-बिहार को फिर से विकास के रास्ते पर ले जाने का है संकल्प

मुख्य संवाददाता, गया.

सर्किट हाउस में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें वन व पर्यावरण मंत्री सह गया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सुनील कुमार शामिल हुए. बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तैयार करना और डबल इंजन की सरकार की वापसी सुनिश्चित करना था. इस दौरान अपने संबोधन में जिला प्रभारी मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि देश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षित हाथों में है. बिहार में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बननी चाहिए, ताकि विकास की रफ्तार को रोका न जा सके. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले और आज 2025 के बिहार में जमीन-आसमान का अंतर है. यह बदलाव जनता खुद देख रही है. अब हमें अपने कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज करनी है. मंत्री ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह बैठक राजग की एकजुटता और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है. उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही.

बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगलराज की वापसी नहीं होगी. जनता ने विकास को देखा है और अब उसे ही चुनेगी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की. मौके पर पूर्व मंत्री डॉ विनोद प्रसाद यादव, जदयू के जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी, जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा, जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, जदयू गुरुआ प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार मंटू, विनोद सिंह, अशोक शर्मा, नगर परिषद सभापति ललिता देवी, मीडिया प्रभारी रणजीत सिंह, संजीत कुमार, दिवाकर कुमार, श्रीकांत प्रशांत, अरविंद वर्मा व अक्षय चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >