मानपुर की विवाहिता की गुजरात में संदिग्ध हालत में मौत

परिजनों के पहुंचने से पहले ससुरालवालों ने शव को जलाया, माता-पिता का आरोप, किया हत्या

परिजनों के पहुंचने से पहले ससुरालवालों ने शव को जलाया, माता-पिता का आरोप, किया हत्या मानपुर. मानपुर के रहनेवाले एक दंपती गुजरात में कारखाने में काम करने गये थे. वहां 26 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में 18 जुलाई को मौत हो गयी. पति एवं उनके अन्य सहयोगियों ने मायकेवालों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही शव को जला दिया. इधर, महिला के मायकेवालों ने अपने दामाद (मृतक के पति) 35 वर्षीय पंकज कुमार को फिलहाल बंधक बनाकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए गुजरात से लेकर मानपुर तक भटक रहे हैं. जानकारी के अनुसार, बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर पेहानी मुहल्ले के रहनेवाले मनोज कुमार की बेटी रूपा कुमारी की शादी बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डीहा पनारी गांव निवासी मोहित कांत सिंह के बेटे पंकज कुमार के साथ हुई थी. रूपा के दो बच्चे है, जो अभी छह साल व दो साल के है. इधर जीवन यापन को लेकर रूपा व पति पंकज बच्चों के साथ गुजरात में किसी कारखाने में काम कर रहे थे. इधर, मृतक रूपा के परिवार के अन्य सदस्य भी गुजरात में ही रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं. घटना के दिन मृतक के पति ने बताया कि रूपा फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद जब रूपा के मायकेवाले घटनास्थल पर पहुंचे. तब लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उसका शव को जला दिया गया है.

गुजरात के थाने की पुलिस नहीं सुनी बात

इधर, घटना के बाद मृतक के परिवारवाले गुजरात के संबंधित थाने में पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. लेकिन, गुजरात पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद शव किधर है. शव जला दिया तो जांच व कार्रवाई कैसे होगी. इसके बाद परिवारवालों ने पंकज (मृतक के पति) को बिहार लेकर आये और संबंधित थाना बुनियादगंज में घटना की जानकारी देकर न्याय की गुहार लगायी. इधर, बिहार पुलिस का कहना है कि घटना स्थल जब गुजरात से जुड़ा है तो इसकी जांच संबंधित थाने की पुलिस ही करेगी. इधर, मृतक परिवार जानकारी के अभाव में भटक रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >