बाराचट्टी के रेवदा गांव विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

धनगईं थाना क्षेत्र के रेवदा गांव की प्रीति कुमारी नामक विवाहिता को मार देने का मामला सामने आया है. मृतका प्रीति की शादी तीन महीने पहले रेवड़ा गांव के रामपति यादव के पुत्र गुड्डू यादव से हुई थी.

बाराचट्टी. धनगईं थाना क्षेत्र के रेवदा गांव की प्रीति कुमारी नामक विवाहिता को मार देने का मामला सामने आया है. मृतका प्रीति की शादी तीन महीने पहले रेवड़ा गांव के रामपति यादव के पुत्र गुड्डू यादव से हुई थी. गुड्डू यादव धमना मोड़ के समीप सीएसपी चलता है और कपड़े की दुकान भी है. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतगढ़ा गांव के कृष्ण यादव ने गुड्डू से अपनी बेटी की शादी की थी. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. इसी बीच खबर मिली कि प्रीति की हत्या कर दी गयी है. इसके बाद कृष्ण यादव परिजनों के साथ रेवदा गांव पहुंचे और मामले की सूचना कार्रवाई के लिए पुलिस को दी. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया. वहीं इस मामले में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. सिंधुगढ़ थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि विवाहिता मटगढा गांव के कृष्ण यादव की पुत्री है. इस संबंध में रेवदा गांव के पंचायत समिति सदस्य गणेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. इधर, घटना के बाद गुड्डू और उसके परिजन फरार बताये जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >