भाकपा के जिलास्तरीय कन्वेंशन में जुटे कई लोग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संयुक्त कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन सीपीआइ के जिला कार्यालय में हुआ.

गया. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संयुक्त कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन सीपीआइ के जिला कार्यालय मणि भूषण भवन में वरिष्ठ नेता मसूद मंजर, रामवृक्ष दास की अध्यक्षता में हुआ, जिसका संचालन मो यहिया ने किया. कन्वेंशन को सीपीआइ-एम के राज्य सचिव मंडल की सदस्या रामपरी देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को चूल्हा चौकी से बाहर निकलना होगा. सभी वामपंथी दलों को एक मंच पर आकर जनता के सवालों को लेकर संयुक्त रूप से संघर्ष करना होगा. भाजपा की नीति ही है जन वितरण प्रणाली को खत्म करना. तभी तो गेहूं को दो किलो से एक किलो कर दिया. धीरे धीरे आवंटन कम करते जा रही. राज्य के नेता अखिलेश कुमार ने कहा कि दुनिया की आधी आबादी जो महिलाओं की है, जंजीरो से जकड़ कर रखा गया. भाजपा से हमारी विचारधारा की लड़ाई है, क्योकि ये पूंजी पतियों की सरकार है. जिला मंत्री सीता राम शर्मा ने कहा कि बदलो सरकार बचाओ बिहार नारे के साथ दोनों वामपंथी दल आगामी 20 मार्च को जनता के सवालों को लेकर जिला पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >