Gaya Ji News: श्रुति हत्याकांड में बड़ा मोड़, पति के प्रेम संबंध की चर्चा के बीच ससुर गिरफ्तार

Gaya Ji News: मानपुर में नवविवाहिता श्रुति कुमारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पति के कथित प्रेम संबंध और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़े नए तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है.

Gaya Ji News(उदय शंकर): गयाजी के मुफस्सिल थाना पुलिस ने 22 वर्षीय नवविवाहिता श्रुति कुमारी हत्याकांड मामले में आरोपित ससुर राजेश मालाकार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में जो बातें सामने आई हैं, उन्हें जांच का नया मोड़ माना जा रहा है.

बातचीत से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो

पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतका श्रुति के पति रिंचु माली की अपनी ममेरी बहन से वीडियो कॉलिंग पर बातचीत होती थी. बताया जा रहा है कि श्रुति ने उस बातचीत से जुड़े कुछ वीडियो और फोटो अपने मायके वालों के साथ साझा किए थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका

इधर, आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष में विवाद बढ़ गया. परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटका दिया गया. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या नहीं हत्या की बातें सामने आई है.

14 महीने पहले हुई थी शादी

मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन श्रुति की शादी मात्र 14 माह पहले ही हुई थी, उसी बीच उसके पति रिंचु माली अपने ममेरी बहन (बिहारशरीफ निवासी) को प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली भाग निकला. बाद में पंचायत और दबाव के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था. लेकिन श्रुति के परिवार वालो को विश्वास नहीं था. इसी बात से अविभावकों ने लिखित समझौता कराया और उससे जुड़े वीडियो व फोटो भी साक्ष्य के तौर पर रखे गए थे. यह समझौता श्रुति कुमारी के मायके औरंगाबाद जिले के सलैया थाना अंतर्गत बैरी गांव पर हुई थी

Also Read: भीषण गर्मी के बीच सड़क पर काम कर रहे मजदूर की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >