पारिवारिक कलह में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया खुर्द महादलित टोले में रहनेवाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू कलह को लेकर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया खुर्द महादलित टोले में रहनेवाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू कलह को लेकर घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इधर, घटना की जानकारी पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय नागो मांझी के रूप में की गयी है. नागो मूल रूप से खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सहबाजपुर गांव का रहनेवाला था. लेकिन, महुआर खुर्द में विवाह के बाद से ससुराल में ही घर बनाकर पिछले 15 से 20 वर्षों से रह रहा था. इधर, पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से मिली जानकारी अनुसार घर में परिवार के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू विवाद हुआ था. वह कुछ नशीला पदार्थ का सेवन कर कमरे में गया और फिर दरवाजा बंद कर फंदे से झूल गया. इधर, थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिवारवालों के लिखित बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >