Magadh International Grand Trade Fair : गया जी के गांधी मैदान में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया. यह मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के विभाग एमएसएमई के सहयोग से लगाया है, जो 16 दिनों तक चलेगा.
इसमें स्थानीय कारीगरों द्वारा हाथ से निर्मित की गई वस्तुओं, जो उत्पादन करते हैं, उनकी अच्छी मार्केटिंग के लिए मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 लगाया गया है, जिसमें बिक्री की जा रही है.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बयान और एमएसएमई विभाग की पहल
इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारा विभाग, एमएसएमई विभाग द्वारा पूरे हिंदुस्तान में ट्रेड फेयर लगाया जाता है. ठीक उसी प्रकार यहां के स्थानीय लोगों द्वारा हमसे सब स्टोर लगाने की अनुमति मांगी गई थी, हमने दिया जिसका उद्घाटन किया और यहां पर हमने घूमकर देखा तो लगभग 150 स्टॉल लगाए गए हैं.
इससे स्थानीय कारीगर, कलाकार हैं, जो मेहनत कर अपनी कला से विभिन्न प्रकार के सामग्री उत्पादन करते हैं, उनको उचित मूल्य बाजार में नहीं मिलता है, ट्रेड फेयर के माध्यम से यहां पर स्टॉल लगाया गया है.
बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा
बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कल परिणाम आना है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा की चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में है. बिहार में डबल इंजन की सरकार है, सीएम सम्राट चौधरी और नरेंद्र भाई मोदी जी की सरकार है, यहां कोई दूसरा आने वाला नहीं, हम लोग पक्का जीत रहे हैं.
