अच्छा क्रेडिट स्कोर मेंटेन करने पर ही लोन की सुविधा

माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के आशा सिंह मोड़ स्थित सेव टावर के सभागार में सेव माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से माइक्रो फाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गया जी. माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क के तत्वावधान में गुरुवार को शहर के आशा सिंह मोड़ स्थित सेव टावर के सभागार में सेव माइक्रोफाइन��ंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से माइक्रो फाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मौजूद वरीय उप समाहर्ता निकिता कुमारी ने उपस्थित लोगों को अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड बनाने की अपील की, ताकि उन्हें निरंतर लोन सुविधा मिलती रहे. इससे उनका जीवन बेहतर हो. अच्छे क्रेडिट रिकॉर्ड का निर्माण तभी संभव है जब लोन समय पर चुकाया जाये. इससे ग्राहकों को भविष्य में भी लोन की सुविधा प्राप्त होती रहेगी, जो उनके आर्थिक और सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने में सहायक होगा. उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की. उन्होंने एमएफआइएन और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और विशेष रूप से महिलाओं से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता और भुगतान क्षमता को ध्यान में रखते हुए ही लोन लें और समय पर उसका भुगतान करें. वहीं, रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने सभी लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >