अगले दो दिनों में हो सकती है हल्की व मध्यम बारिश

कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि भीषण गर्मी से गया वासियों को राहत मिलने वाली है. अगले दो दिनों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है.

मानपुर : कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि भीषण गर्मी से गया वासियों को राहत मिलने वाली है. अगले दो दिनों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिक जाकिर हुसैन के अनुसार 29 मई को 25 एमएम व 30 मई को 43 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है. अगले दो-तीन दिनों के अंदर कुल मिला कर 68 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने किसानों से अपील की है कि हल्की और मध्य��� बारिश को देखते हुए गरमा मूंग फसल की सिंचाई तत्काल रोक दें. बारिश हो जाने से मूंग की फसल को अच्छा लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >