गया जी : जंगल से आए लंगूर ने खेत में काम कर रहे लोगों पर किया हमला, दो ग्रामीण बुरी तरह घायल

Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में जंगल से आए लंगूर ने खेत में काम कर रहे दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है.

Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र के श्रीराम बिगहा गांव में सोमवार को जंगल से आए एक लंगूर के हमले में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), गुरुआ में कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई गई है. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोलक प्रसाद अपने खेत में मूंग की फसल तोड़ रहे थे, तभी यह घटना हुई.

फसल बचाने के प्रयास में हमला

इसी दौरान जंगल से पहुंचा लंगूर खेत में लगी मूंग की फसल खाने लगा. गोलक प्रसाद ने उसे वहां से भगाने के लिए मिट्टी के ढेले और छोटे-छोटे पत्थर फेंके. इस बात पर लंगूर अचानक आक्रोशित हो गया और उसने सीधे गोलक प्रसाद पर हमला कर दिया. लंगूर ने उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में बुरी तरह काटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायल गोलक प्रसाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ पहुंचाया.

वन विभाग से की गई मांग

इस बीच, गांव का एक अन्य युवक लंगूर को देख रहा था कि लंगूर ने अचानक उस पर भी हमला कर दिया और उस युवक को भी काटकर घायल कर दिया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से लंगूर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर वापस जंगल की ओर भेजने की मांग की है.

Also Read : गया जंक्शन पहुंचने में वंदे भारत एक्सप्रेस को हुई ढाई घंटे की देरी, इंजन में खराबी से यात्री परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >