गया जी: कोंचेश्वर महोत्सव को लेकर अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, प्रचार-प्रसार में कमी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

कोंच में 24 और 25 अगस्त को होने वाले कोंचेश्वर महोत्सव की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं, महोत्सव के प्रचार-प्रसार में कमी को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है.

Gaya Ji koncheshwar mahotsav: कोंच प्रखंड मुख्यालय में 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कोंचेश्वर महोत्सव की तैयारियां तेज हो गयी हैं. महोत्सव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार एवं अंचलाधिकारी रितु सोनी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.

पंडाल और पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडाल निर्माण, मंच, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मंदिर के समीप स्थित चापाकल अब भी खराब पाया गया. पेयजल व्यवस्था को लेकर पीएचईडी के जेई सुनील कुमार को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास खराब पड़े चापाकलों को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया.

प्रचार-प्रसार में कमी पर ग्रामीणों ने उठाये सवाल

ग्रामीण अजय कुमार, निपु कुमार, राकेश कुमार एवं अरुण शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव के प्रचार-प्रसार में कमी दिखाई दे रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष आयोजन के बाद इसे और बेहतर तरीके से कराने का आश्वासन दिया गया था.

ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, डॉ. प्रेम कुमार एवं विजय कुमार सिन्हा के समक्ष इन समस्याओं को रखा जाएगा या उससे पहले पदाधिकारी सभी व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करा लेते हैं. अब महोत्सव के सफल आयोजन और कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा कराने को लेकर सभी की नजरें टिकी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >