गया जी : खिजरसराय में निकली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, दो रथों के मिलन का अद्भुत दृश्य देखने उमड़ी भीड़

Gaya Ji Jagannath Rath Yatra News : गया जी के खिजरसराय में आषाढ़ मास की पावन परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली. मकसूदपुर राज दरबार और आदमपुर वृंदावन धाम से निकली यात्राओं का पचलख में अद्भुत मिलन हुआ, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु उमड़े.

Gaya Ji Jagannath Rath Yatra News : गया जी के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र में आषाढ़ मास की पावन परंपरा के तहत गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी श्रद्धा और अपार उत्साह के साथ निकाली गयी. इस पावन धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया.

मकसूदपुर राज दरबार से निकली यात्रा का पचलख में हुआ मिलन

ऐतिहासिक मकसूदपुर राज दरबार से विधि-विधान के साथ निकली यह रथयात्रा सरैया बाजार होते हुए पचलख पहुंची, जहां गया-पटना मुख्य मार्ग पर पचलख से ही आने वाली दूसरी रथयात्रा का भव्य मिलन हुआ. इस अद्भुत और विहंगम दृश्य को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लगा रहा.

आदमपुर वृंदावन धाम से निकली रथयात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

वहीं, दूसरी ओर आदमपुर वृंदावन धाम से निकली भव्य रथयात्रा सलेमपुर, कूड़वा बाजार और नौडीहा होते हुए पंचमहला ठाकुरबाड़ी पहुंची. इस पावन यात्रा में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के दर्शन किये तथा श्रद्धापूर्वक रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया. इस यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि खिजरसराय व महकार थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर जगह पूरी तरह मुस्तैद रही.

Also Read : गया जी के दिघी तालाब में बनेगा आइकॉनिक ब्रिज, 3.35 करोड़ की लागत से तीन महीने में होगा सौंदर्यीकरण


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >