गया जी: यात्रियों की भीड़ को लेकर खातीपुरा-हावड़ा के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, डीडीयू-गया-धनबाद होकर होगा परिचालन; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए खातीपुरा और हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. गया होकर गुजरने वाली इस ट्रेन का पूरा विवरण यहाँ देखें.

Rail News: त्योहारी सीजन और नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ व लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने राजस्थान से पश्चिम बंगाल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU)-गया-कोडरमा-गोमो-धनबाद रेलखंड के रास्ते खातीपुरा (जयपुर) और हावड़ा के बीच एक फेरा (One-Trip) स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा.

इस स्पेशल ट्रेन के चलने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के यात्रियों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी.

29 अगस्त को खातीपुरा से और 31 अगस्त को हावड़ा से होगी रवाना

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने ट्रेन की समय-सारणी और रूट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी:

  • गाड़ी संख्या 09709 (खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल): यह ट्रेन शनिवार, 29 अगस्त को खातीपुरा से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी. अगले दिन रविवार को सुबह 9:30 बजे डीडीयू, दोपहर 12:20 बजे गया जंक्शन, दोपहर 1:35 बजे कोडरमा और शाम 4:00 बजे धनबाद होते हुए रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 09708 (हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल): वापसी में यह ट्रेन सोमवार, 31 अगस्त को रात 12:15 बजे हावड़ा से खुलेगी. सुबह 6:00 बजे धनबाद, 7:53 बजे कोडरमा, सुबह 10:35 बजे गया जंक्शन और दोपहर 2:00 बजे डीडीयू होते हुए मंगलवार सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी.

21 कोच की होगी ट्रेन, सामान्य व स्लीपर यात्रियों को राहत

सीपीआरओ ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिससे सभी श्रेणी के यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके:

  • 2 सेकंड एसी (2nd AC)
  • 4 थर्ड एसी (3rd AC)
  • 7 स्लीपर (Sleeper Class)
  • 8 अनारक्षित सामान्य (General/GS) कोच

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की मांग और अतिरिक्त भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए इस रूट पर विशेष परिचालन सुनिश्चित किया गया है.

Also Read: गया जंक्शन पर क्यों नहीं पहुंचेगी नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस? अक्टूबर में दो दिन के लिए बदलेगा इस ट्रेन का रूट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >