गया जी में कारगिल विजय दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया गया.

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय कोतवाली थाना के समीप स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया.

1999 में कारगिल की बर्फीली पहाड़ियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए भारतीय सेना ने अपने अद्भुत साहस से 60 दिनों के अंदर विजय प्राप्त की थी, जिसे आज हम भारतीय कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं.

स्थानीय कोतवाली थाने के समीप स्थित शहीद स्मारक के पास कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कारगिल विजय दिवस मनाया तथा इसमें शहीद हुए देश के जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

'भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को सिखाया था सबक'

कार्यक्रम में विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, श्रीकांत शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, मनोज राय, और कृष्णा कानू शामिल थे.

इन नेताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को सबक सिखाने का काम किया था.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >