आमस के मोरैनिया में निकाली गयी कलशयात्रा

करमडीह पंचायत के मोरैनियां गांव में शुक्रवार को ग्राम देवी प्राणप्रतिष्ठा व सतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी.

आमस. करमडीह पंचायत के मोरैनियां गांव में शुक्रवार को ग्राम देवी प्राणप्रतिष्ठा व सतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. देवी मंदिर से शुरू होकर मोरैनियां पहाड़ के पास बघीकोला झरना पहुंची. यहां आचार्य पवन मिश्रा व निखिल मिश्रा ने मंत्रोच्चारण से सैकड़ों कलश में जलभरी करायी. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से आसपास का क्षेत्र गूंज रहा था. यज्ञ समिति अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर ने बताया कि सात अप्रैल को हवन व भंडारे के साथ पूर्णाहूति होगी. कथावाचक आचार्य दीपक मिश्रा रात में श्रीकृष्ण कथा का श्रवण करा रहे हैं. बताया जाता है कि इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है. इस आयोजन में रमेश यादव, लखन पासवान, अखिलेश, विपुल यादव, विनोद ठाकुर, रामस्वरूप मांझी, गोरख पासवान आदि बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >