नेपाल की बाढ़ पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- इसके पीछे 100% चीन की साजिश

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गया कॉलेज में आयोजित 'खेलो इंडिया' संवाद कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में शिरकत की. अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने परिसर की सड़कों की मरम्मत और विकास का आश्वासन दिया. इसके साथ ही नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मांझी ने चीन को इसका 100% दोषी बताया और कहा कि इसका असर बिहार के अलर्ट पर रखे गए छह जिलों में दिख सकता है.

Jitan Ram Manjhi on Nepal Flood (संजीव कुमार सिन्हा) : गया जी में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गया कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संवाद कार्यक्रम में सीधे हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत गया कॉलेज में दीप प्रज्वलित कर की गई.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नेपाल में आई बाढ़ को लेकर चीन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि तिब्बत में पानी नहीं रोकने के कारण नेपाल में तबाही की स्थिति बनी.

देश के युवाओं का नाम रोशन कर रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ी: जीतनराम मांझी

खेलों इंडिया कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी हमारे देश की युवा 'जेन जी' के लिए खेलो इंडिया के तहत बढ़ावा देने के लिए हर तरह से प्रयास कर रहे हैं.

खेल के क्षेत्र में देश के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी मेहनत से देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं. आज गया कॉलेज में प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. प्रधानमंत्री ने देश की युवा पीढ़ी के करोड़ों लोगों को अनुशासन और खेल के प्रति भावना के बारे में बतलाया.

मेरी जीवन की शुरुआत यहीं से हुई, कॉलेज की सड़कों की होगी मरम्मत

उन्होंने कहा कि हम गया कॉलेज में पढ़े हैं, हमारा अपना कॉलेज है, हम भी यहां आना चाहते थे. हम यहां आकर अपने को बहुत भाग्यशाली मान रहे हैं, मेरी जीवन की शुरुआत यहीं से हुई है.

Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

गया कॉलेज के प्रिंसिपल के डिमांड पर रोड की मरम्मति के लिए हम बिहार सरकार से बात करके रोड बनाने की बात करेंगे. पिछली बार आए थे तो 50 लाख रुपये का महिला छात्रावास सैंक्शन हो गया है.

कार्यक्रम में गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश सिंह चंद्र, बिहार के खेल पदाधिकारी, मगध विश्वविद्यालय के एनएसएस व एनसीसी कोऑर्डिनेटर, 6/6 बिहार बटालियन के कर्नल, गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी, एनसीसी और एनएसएस के छात्र-छात्राएं, महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए.

नेपाल बाढ़ त्रासदी के लिए 100% चीन दोषी: मांझी

नेपाल में बाढ़ त्रासदी से भारत पर खतरा मंडराने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी.

गया कॉलेज में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का स्वागत करते प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र सिंह व अन्य

उन्होंने कहा कि इसमें चीन की साजिश है. एक तरफ चीन कहता है कि तिब्बत हमारा है, लेकिन तिब्बत में पानी नहीं रोका, जिससे नेपाल में त्रासदी हुई.

वहां हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और मकान ढह रहे हैं. इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है, जिसके लिए बिहार के छह जिले अलर्ट पर हैं. इसका दोषी 100% चीन को हम कह सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >