गुरुआ बाजार में दिनदहाड़े लाखों का आभूषण छीना, नाबालिग पकड़ाया

गुरुआ थाना क्षेत्र के बीच बाजार स्थित घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार दोपहर एक ग्राहक का ज्वेलरी रखा थैला छीनकर एक नाबालिग फरार हो गया.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के बीच बाजार स्थित घनी आबादी वाले इलाके में मंगलवार दोपहर एक ग्राहक का ज्वेलरी रखा थैला छीनकर एक नाबालिग फरार हो गया. घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया. बताया जाता है कि गुरुआ बाजार का ही एक व्यक्ति लाखों रुपये मूल्य की ज्वेलरी खरीदकर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे नाबालिग ने मौका पाकर उसका बैग छीन लिया और भागने लगा. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों ने पीछा शुरू किया. काफी दौड़-भाग के बाद बरतल्ला मोड़ के समीप युवक को पकड़ लिया गया. उसके पास से ज्वेलरी से भरा बैग भी बरामद कर लिया गया. बाद में लोगों ने आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी निधि कुमारी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की जा रही है. फिलहाल मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है. जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >