गया को हराकर जहानाबाद बना 15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियन, 21-19 और 21-17 से जीता फाइनल

रोमांचक मुकाबले में जहानाबाद ने गया को हराकर 15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

गया जी और जहानाबाद के बीच 15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला गया. रोमांचक मुकाबले में जहानाबाद की टीम ने गया जी को 21-19 और 21-17 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मद्य निषेध विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रियरंजन, प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. नीरज कुमार व उनकी पत्नी तथा आदित्य कुमार (मुखिया) ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और ट्रॉफी प्रदान की.

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, महासचिव राजेश कुमार और सचिव अशरफ अली ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया.

जिला स्तरीय लूडो प्रतियोगिता में पारस कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के साथ जिला स्तरीय लूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें पारस कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिवेश कुमार पाठक द्वितीय स्थान पर रहे.

रेफरी संतोष कुमार मिश्रा के संचालन में संपन्न हुआ फाइनल मुकाबला

फाइनल मैच का सफल संचालन रेफरी संतोष कुमार मिश्रा ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में मो. हामिद अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने मंच संचालन करते हुए अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >