गया जी : सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने की भाकपा माले ने की निंदा, 20 जुलाई को मनेगा छात्र युवा आक्रोश दिवस

शनिवार तड़के पुलिस ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक सहित अन्य अनशनकारियों को हिरासत में ले लिया. भाकपा माले ने सरकार के दमनकारी रवैये की निंदा करते हुए 20 जुलाई को छात्र युवा आक्रोश दिवस मनाने की घोषणा की है.

Gaya Ji News : शनिवार 18 जुलाई की सुबह तड़के सादे कपड़ों में आयी पुलिस ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक सहित अन्य अनशनकारियों को कथित तौर पर जबरन हिरासत में ले लिया. इस घटना पर भाकपा माले के गया जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि शिक्षा संकट के खिलाफ न्याय और जवाबदेही की मांग को लेकर 21 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे इस आंदोलन का जवाब मोदी सरकार ने संवाद के बजाय दमन, हिरासत और पुलिस कार्रवाई से दिया है.

सरकारी रवैये की कड़ी निंदा

उन्होंने आगे कहा कि हम केंद्र सरकार की इस अमानवीय, अलोकतांत्रिक और छात्र-युवा विरोधी रवैये की कड़ी निंदा करते हैं. इस तानाशाही, पेपर लीक, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन के पूरे समर्थन में भाकपा माले खड़ी है.

छात्र युवा आक्रोश दिवस का एलान

सचिव निरंजन कुमार ने घोषणा की कि इस दमनकारी कार्रवाई के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर आगामी 20 जुलाई को छात्र युवा आक्रोश दिवस मनाया जायेगा.

Also Read : नालंदा सदर अस्पताल : बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी अनिवार्य, गैरहाजिर डॉक्टरों का रुक सकता है वेतन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >