सभी माफियाओं को ठीक करना मेरा काम : सम्राट चौधरी

शेरघाटी में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

शेरघाटी में महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

डिप्टी सीएम ने कहा-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान

फोटो-गया शेरघाटी 4,5,6- कार्यक्रम का उद्घाटन करते उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, मंत्री संतोष सुमन एवं अन्य, एवं मंचासीन मंत्री व अतिथि प्रतिनिधि, शेरघाटी. गोपालपुर नहर के निकट सोमवार को महाबोधि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रिमोट के माध्यम से किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंगल पांडेय, बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, अतरी विधायक रोमित कुमार, विधायक उदय कुमार सिंह, चेयरमैन राजेश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल हुए. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में अपराध, गुंडागर्दी और माफिया राज के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सभी माफियाओं को ठीक करना है, यही मेरा काम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसी उद्देश्य से गृह विभाग की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है. उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि किसी माफिया ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, तो आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर बुलडोजर कार्रवाई की जायेगी. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन आगे यह अभियान और व्यापक रूप लेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार पूरी तरह भयमुक्त बनेगा और कानून का राज स्थापित होगा. महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज जाने वाली बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों की जगह सीधे जेल होगी. अपराधी किसी भी हालत में बच नहीं पायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से विकास हो रहा है. उद्योगों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि बेरोजगारी खत्म हो और राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े. अगले पांच वर्षों में बिहार का कोई भी बच्चा रोजगार की तलाश में बाहर नहीं जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को बिहार में पूरी तरह लागू किया जा रहा है.

बिहार के सभी जिलों में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

उन्होंने यह भी बताया कि अगले तीन वर्षों में बिहार के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और गया भविष्य में देश का बड़ा औद्योगिक हब बनने जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंगल पांडेय ने बताया कि पिछले सात वर्षों में राज्य में 15 नए सरकारी और गैर-सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले हैं, जिससे बिहार की पहचान मजबूत हुई है. इस कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व सांसद हरि मांझी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, लोजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह, रजनीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >