ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर जलाया शव

केवटी गांव की संगीता कुमारी (26वर्ष) की ससुराल वालों ने हत्या कर जला दिया. इस संबंध में मृतका के भाई रजनीश कुमार ने बताया कि बहन की शादी केवटी गांव के रामचंद्र यादव के पुत्र संजीत यादव के साथ मई 2022 में हुई थी.

अतरी. केवटी गांव की संगीता कुमारी (26वर्ष) की ससुराल वालों ने हत्या कर जला दिया. इस संबंध में मृतका के भाई रजनीश कुमार ने बताया कि बहन की शादी केवटी गांव के रामचंद्र यादव के पुत्र संजीत यादव के साथ मई 2022 में हुई थी. बुधवार को मोबाइल फोन पर खबर दी गयी कि आपकी बहन बीमार है. हमलोग पटना लेकर जा रहे हैं. हम सभी बहन के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, पर उत्तर नहीं मिलने से काफी चिंतित हुए. बहन की ससुराल केवटी गांव पहुंचे, तो घर में कोई नहीं दिखा. घर का दरवाजा खुला हुआ था. बगल वाले से जानकारी हुई कि बहन की मौत हो चुकी है. लोग गांव के श्मशान पर ले गये हैं. वहां जाकर देखा तो सबकुछ खत्म हो चुका था, वहां कोई नहीं था. केवल श्मशान की राख में एक पैर की पायल मिली. डेढ़ साल का एक भांजा है, जिसे बहन की गोतनी ले रखी थी.देखते ही किसी अन्य के घर भाग गयी. इस संबंध में अतरी थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित मृतका के भाई रजनीश कुमार ने बहन के ससुर, पति, सास, देवर व गोतनी सहित अन्य लोगों को हत्या का नामजद आरोपित बनाते हुए अतरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जांच की जा रही है. जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >