गैस सिलेंडर विस्फोट से इमामगंज में बड़ा हादसा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष समेत चार झुलसे

Gaya Ji News : परिजनाें ने बताया कि गैस सिलेंडर का रेगुलेटर जाम हो गया था, जिससे गैस जल नहीं रही थी. रेगुलेटर ठीक करने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में विस्फोट हो गया.

Gaya Ji News : (निर्भय पांडेय की रिपोर्ट)

गया जिला के इमामगंज थाना क्षेत्र के पीछे स्थित मगध कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

जाम रेगुलेटर ठीक करने के दौरान विस्फोट

घायलों में पूर्व पैक्स अध्यक्ष बैजनाथ सिंह उर्फ बैजू सिंह, उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह, उनकी आठ वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी तथा एक किराएदार शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, घर में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर जाम हो गया था, जिससे गैस जल नहीं रही थी. रेगुलेटर ठीक करने के प्रयास के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में जोरदार विस्फोट हो गया.

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >